508 करोड़ रुपये के कार्य जल्द होंगे शुरु : राज्यमंत्री
टीम जौनपुर लाइव
जौनपुर। शहर को और सुंदर बनाने की दिशा में और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव सतत प्रयत्नशील है। उनके प्रयास से जल्द ही शहर में 302.43 करोड़ के सीवर, 206 करोड़ की लागत से 14 नालों पर सीवर ट्रीटमेंट का काम शुरु होगा साथ ही गोमती नदी के बजरंगघाट ताड़तला से सद्भावना पुल तक घाट का निर्माण कराकर उसके लाइट, पार्क से सजा दिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को उन्होंने डाकबंगले में पत्रकारों से वार्ता के दौरान साझा की।
उन्होंने जनता से किये वादे को पूरा करने का हवाला देते हुए कहा कि शहर में सीवर की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जल जमाव होने से हर साल सड़कें खराब होती रही। इसके लिए सरकार ने जल निगम से सर्वे कराया और पूरे शहर में सीवर बनाने के लिए 302 करोड़ 43 लाख रुपये स्वीकृत किया और एनआईसी पर ई-टेण्डरिंग के लिए 18 फरवरी की तिथि निर्धारित किया जिसे बढ़ाकर आगामी 26 फरवरी कर दिया गया है। प्रकिया शीघ्र पूरा होते ही इसके लिए कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शहर में गोमती नदी में दोनों तरफ 14 नाले गिरते हैं, गोमती को हर हालत में स्वच्छ बनाया जायेगा। इसके लिए 206 करोड़ रुपये की सीवर ट्रीटमेंट बनाया जाएगा इसके लिए एनआईसी पर सात मार्च को ई-टेंडरिंग की तिथि निर्धारित है। इसके अलावा गोमती नदी पर बजरंग घाट ताड़तला से सद्भावना पुल उत्तरी पर घाट बनाने के लिए 61 करोड़ का प्रस्ताव है। इसके लिए पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाया जायेगा और शीघ्र निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा। भारत सरकार ने प्रदेश सरकार से 15 बिन्दुओं पर आख्या मांगा है। राज्यमंत्री ने कहा कि शहर में शुद्ध पेयजल के लिए 24 नये ट्यूबवेल लगाये जाएंगे यद्यपि 10 एमएलडी वाटर प्लाण्ट लगाये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सीवर के लिए अब तक की सबसे बड़ी धनराशि अवमुक्त की गयी है। यह योजना 100 प्रतिशत केंद्र सरकार की है। निर्माण के बाद 15 साल की गारंटी बनाने वाली कम्पनी की होगी इसके बाद नगर पालिका को हैण्डओवर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर में गोमती नदी पर दो नये पुल बनाये जाएंगे कलीचाबाद से बदलापुर पड़ाव तक तथा पचहटिया से बशीरपुर तक इसके लिए सेतु निगम से सर्वे हो चुका है। शहर में पाँच नये अत्येष्टि स्थल बनाये जाएंगे। प्रत्येक के लिए 42 लाख 62 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि सोंधी विकास खण्ड में राजकीय इण्टर कालेज का भी निर्माण शीघ्र कराया जायेगा। मेडिकल कालेज के सवाल पर उन्होंने बताया कि कुल 554 करोड़ की योजना थी। तत्कालीन सपा सरकार ने 100 करोड़ रुपये टोकन मनी के रुप में लिया था जबकि योगी सरकार बनने के बाद चार किश्तों में 57 करोड़ 72 लाख रुपये दिये गये जिससे निर्माण चल रहा है। सिटी स्टेशन पर वर्षों से निर्माणाधीन पड़े ओवरब्रिाज के सवाल पर कहा कि उसमें कानूनी अड़चन थी जो अब दूर हो चुकी है अब तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur