प्रियंका निभाएंगी ओशो की शिष्या शीला का किरदार

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय कई हॉलिवुड और बॉलिवुड की फिल्मों में बिजी हैं। प्रियंका हाल में एक टॉक शो में पहुंची थीं जिसमें उन्होंने अपनी एक और बड़ी हॉलिवुड फिल्म के बारे में बात की। अभी प्रियंका हॉलिवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक में काम कर रही हैं।
प्रियंका ने बताया कि वह अगली फिल्म में मशहूर और विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो की शिष्या मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। मां आनंद शीला भारत में जन्मीं एक अमेरिकन नागरिक हैं जो किसी समय रजनीश ओशो की प्रवक्ता थीं। एक समय पर मां शीला पर कई लोगों को मारने की कोशिश का आरोप भी लगा था।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, मैं बैरी लेविनसन के साथ एक प्रोजेक्ट पर बात कर रही हूं। वह एक मशहूर अमेरिकन डायरेक्टर हैं। यह फिल्म भारत के आध्यात्मिक गुरु ओशो की शिष्या मां आनंद शीला के ऊपर आधारित होगी। शीला के ऊपर अमेरिका में काफी विवाद हुआ था। खैऱ, एक बार फिर प्रियंका को ग्रे-कैरक्टर में देखना दिलचस्प होगा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534