जौनपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट ने कहा कि फरवरी के दूसरे सप्ताह के अंत में संभवत: गठबंधन का प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। सभा के जिला स्तर के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। बूथ स्तर पर जाकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मिलकर उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों, सपा के सरकार में हुए विकास कार्यों की जानकारी देकर उन्हें सपा का वोटर बनाने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें पार्टी में भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। गठबंधन से शीर्ष नेतृत्व जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगा हम सभी लोग उसका समर्थन करते हुए गली—गली, गांव, नुक्कड़, चौराहों सभी जगहों पर मतदाताओं से जाकर उन्हें विजय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। वह नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गठबंधन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस गठबंधन से पार्टी को मजबूती मिली है और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी 65—70 लोकसभा सीटें जीतेगी। प्रियंका गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महासचिव बनायी गयी प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से गठबंधन का कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि भारतीय जनता पार्टी जरूर चितिंत होगी। भाजपा ने झूठे वायदे कर देश, प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम किया है अब जनता इनके झूठे वायदों के जाल में नहीं फंसने वाली है। उत्तर प्रदेश की जनता यह जान चुकी है कि किसकी सरकार में विकास हो रहा था। वर्तमान सरकार धर्म, जाति, गाय आदि के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. सरफराज खान, सपा के उपाध्यक्ष शकील अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur