राज यादव की तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' को मिला मुंबई और गुजरात में भी दर्शकों का प्यार

गायक से नायक बने राज यादव की कौमी एकता की स्टोरी पर आधारित भोजपुरी फिल्‍म तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली का सफल प्रदर्शन बिहार झारखंड के बाद मुंबई और गुजरात में किया गया है। इस फिल्म में राज यादव को दर्शकों का बहुत सारा प्यार दुलार मिला है। मुंबई के नवरंग सिनेमा में दर्शकों के साथ फिल्म देखने पहुंचे राज को देखकर दर्शकों की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा, बहुत से दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। राज यादव ने सभी दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद दिया। 
गौरतलब है कि सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्‍डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने इस फिल्म का आल डिजिटल राईट्स लिया है। म्‍यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल द्वारा पहले ही रिलीज किया गया। फिल्‍म का ट्रेलर और गाना पहले से हिट है। यह फिल्‍म एक्‍शन, रोमांस, कॉमेडी से भरपूर है, जिसे संदीप गुप्‍ता और शुभम सिंह ने निर्देशित किया है। शुजय फिल्‍म्‍स क्रिएशन के बैनर तले निर्मित इस फिल्‍म के निर्माता रतनजीत (शुभम सिंह) हैं। अभिनेता निसार खान और राज यादव मुख्‍य भूमिका में हैं, जो राम और अली के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि उनके अपॉजिट गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) और सलोनी बिष्ट हैं। 

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म बेहद संवेदनशील मुद्दों पर बनी फिल्‍म है। जितना महत्‍व आज हमारे लिए राम का है, उतना ही रहीम का भी है। यही हमारा भारत है। इसी कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्‍म बनाई गई है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है।फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ही ग्लैमर का भी छौंक लगाया गया है। फिल्‍म की कहानी जितनी खूबसूरत है, उतने ही अच्‍छे फिल्‍म में गाने भी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार निसार खान और राज यादव के अलावा गार्गी (प्रियंका) प‍ंडित, सलोनी बिष्‍ट, उमेश सिंह, सौरभ अश्‍वेरी, संजय महानंदा हैं। इसके अलावा ग्‍लोरी मोहनता का स्पेशल नंबर भी फिल्म में है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534