खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कमर कसना शुरू कर दिया। वहीं अपने-अपने मण्डल क्षेत्रों में स्थित बूथों का मज़बूत करने के लिए बैठक आयोजन कर रणनीति बनायी गयी जिसमें काशी क्षेत्र के पदाधिकारी कृष्ण कुमार जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह ने सम्बोधित किया। कस्बा स्थित आदर्श कन्या इण्टर कालेज खेतासराय में सोमवार की सुबह मण्डल कार्य समिति एवं कार्यशाला के तत्वावधान में समस्त मण्डल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजन कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के पदाधिकारी उक्त श्री जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आधार नींव है। जिसे पर सरकार टिकी है। जिसे अब और मज़बूत करने की जरूरत है। सभी बूथ अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ देश के विकास व जनता की हित में चलाई गयी विभिन्न योजना को बताकर लोगों को जागरूक कर पार्टी को मज़बूत बनाने में अभी से लग जाएं। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिले। वहीं 8 फरवरी को आ रहे अमित शाह के कार्यक्रम में समय से अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होकर उनके बातों को सुने और उसे लोगों को भी बतायें।
मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौमुखी विकास किया है। गरीबों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम किया है। स्वच्छता अभियान, घर-घर शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना व आवास योजना जैसे विभिन्न योजनाओं को तारीफ करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उषा मौर्या, जगदम्बा पांडेय, हरिश्याम वर्मा, अजय यादव, रामसूरत बिन्द सूरज सोनी, विजय, नौशाद, संजय, किशन बरनवाल, किशन बिन्द, सोनू बिंद व जगदीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र पांडेय ने किया। आयोजक मनीष गुप्ता ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur