लोहिया जी के साथ समाजवाद की अलख जगाने वाले थे बांके लाल शर्मा: जिलाध्यक्ष

वरिष्ठ नेता के निधन पर हुई शोकसभा में पार्टीजनों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। शनिवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक निरस्त कर शोकसभा के रूप में परिवर्तित कर दी गयी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बांके लाल शर्मा के निधन पर दुख जताते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि श्री शर्मा पार्टी के पूर्वज जय प्रकाश राज नारायण एवं लोहिया जी के साथ जीवन भर समाजवाद की अलख जगाते रहे। वह पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव के बहुत ही करीबी थे। वे कभी पद के पीछे नहीं भागे तथा सदा कमजोर की लड़ाई लड़ते रहे। अब हम लोगों को उनके बताये रास्ते पर चलना होग जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि हमको याद है कि 1982 का दौर था। हम लोग सरकार के खिलाफ आन्दोलन यहीं कचहरी में कर रहे
थे। उस समय शर्मा जी कचहरी न आकर के जेसीज चौराहे पर अपने एक दो साथियों के साथ धरने पर पैठ गये। शासन-प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। वे उसमें के बहादुर नेता थे। वे मन के बहुत मजबूत थे तथा कभी भी गलत बातों में झूके नहीं। वे हमेशा गरीब व कमजोर की लड़ाई लडे़। इसके अलावा पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राज नरायन बिन्द, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, हिसामुद्दीन शाह, यशवंता यादव, राजनाथ यादव, राजदेव यादव, राकेश मौर्या, श्याम बहादुर पाल सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिन्द यादव, श्याम नरायन बिन्द, सै. आरिफ, केशजीत यादव, कैलाशनाथ यादव, शकील अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, राजदेव पाल, विकास यादव, प्रिंशू यादव, डा. लक्ष्मीकांत यादव, आशा राम यादव, सुशील श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, आलोक यादव, अली मंजर डेजी, गौरीशंकर सोनकर, फिरोज अंसारी, शबनम नाज, सीमा खान, संजीव साहू, पंकज यादव, आशीष यादव, हीरा सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534