आखिरकार रमाकांत यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ


टीम जौनपुर लाइव
लखनऊ। भाजपा के पूर्व सांसद आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने आखिरकार भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शुक्रवार की शाम अचानक रमाकांत यादव का काफिला माल एवन्यू रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर जैसे ही मुड़ा प्रदेश के साथ देश में सियासी भूचाल आ गया। रमाकांत यादव ने सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाया तो राष्ट्रीय सचिव जुबेर भाई व सतीश अजमानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें मिशन 2019 में जुट जाने का निर्देश दिया। फिलहाल आशंका जतायी जा रही है कि कांग्रेस से रमाकांत यादव आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के सामने अपने हाथों से जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534