जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उतारा अपना प्रत्याशी, अशोक सिंह को किया निराश


जौनपुर। जौनपुर सदर लोकसभा सभा सीट के लिए आखिरकार कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। शनिवार को जारी आठ प्रत्याशियों की सूची में जौनपुर सदर से देवव्रत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। अब लोग भाजपा के प्रत्याशी के मैदान में आने का इंतजार कर रहे है।
गौरतलब हो कि देवव्रत मिश्रा मछलीशहर संसदीय सीट पर 2004 में चुनाव लड़ चुके हैं तब यह सीट सामान्य हुआ करती थी। जातिगत समीकरणों को देखते हुए आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवव्रत मिश्रा को जौनपुर सदर सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कुछ दिन पूर्व ही बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले अशोक सिंह को पार्टी ने निराश किया है। फिलहाल अशोक सिंह का अगला कदम क्या होगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर इतना तो तय है कि जौनपुर सदर सीट 2019 चर्चाओं में बना रहेगा। देवब्रत मिश्रा को टिकट दिलाने में जौनपुर के पूर्व विधायक अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। देवब्रत मिश्रा हमेशा नदीम जावेद के साथ रैली सम्मेलन व जनसभाओं में दिखाई पड़ते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534