भारतीय जनता पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जौनपुर का...


टीम जौनपुर लाइव
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की 20वीं लिस्ट जारी किया है। इसमें भी जौनपुर का नाम न होने से एक बार फिर जनपद के लोगों में मायूसी है तो वहीं भाजपा के सूत्रों की मानें तो 48 घंटे के अंदर जौनपुर के प्रत्याशी की भी घोषणा हो जाएगी। बहरहाल इस सूची में हरियाणा के हिसार से ब्रिजेन्द्र सिंह, रोहतक से अरविंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।



वहीं मध्य प्रदेश के खजुराहो से बिष्णु दत्त शर्मा, रतलाम सुरक्षित सीट से जी.एस. दामोर, धार सुरक्षित सीट से छत्तर सिंह दरबार और राजस्थान के दौसा सुरक्षित सीट से जसकौर मीना को प्रत्याशी बनाया गया है। उक्त सूची भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने जारी किया है। गौरतलब है कि भाजपा जौनपुर सहित अन्य प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर सकती है।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534