#TeamJaunpurLive
सुरेरी, जौनपुर। बीते 18 जुलाई गुरुवार की सुबह नेवढ़िया इंटर कालेज में गिरे पीपल के पेड़ के नीचे दबे 8 छात्रों सहित एक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक 14 वर्षीय छात्रा श्वेता की मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल छात्रों का उपचार भी चल रहा था। घटना के बाद मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य सहित प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दिया था। जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई भी कर रही थी। शनिवार की दोपहर जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह मृतक छात्रा श्वेता सहित घायलों के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और सभी पीड़ित परिजनों को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की बात कही। वहीं विधायक ने जिलाधिकारी से बात कर मृतिका सहित सभी घायलों को सहायता राशि जल्द ही उपलब्ध कराने की अपील भी किया।

Tags
Jaunpur