#TeamJaunpurLive
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक राकेश यादव ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2020 के लिए एक दिवसीय चयन शिविर 23 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन/एकलव्य स्टेडियम में प्रातः 10.00 बजे होगा।
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों में संचालित इकाईयों के स्वयंसेवक/स्वयंसेविका इस आयोजन में निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करते हुए भाग ले सकते हैं। स्वयंसेवक/स्वयंसेविका को निर्धारित मापदंड, लम्बाई 165-180 सेमी. स्वयंसेवक एवं 155-170 सेमी. स्वंयसेविकाओं के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक महाविद्यालय से जहां एक से अधिक इकाईयां संचालित हैं किसी भी दशा में दो स्वंयसेवक (एक स्वंयसेवक तथा एक स्वंयसेविका) से अधिक को चयन शिविर में प्रतिभाग की अनुमति नहीं है। अन्य निर्धारित योग्यताओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Tags
Jaunpur