#JaunpurLive : सर्पदंश से गयी महिला की जान, एक की हालत गम्भीर


#TeamJaunpurLive
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग—अलग दो गांव में दो लोगों सांप काट लिया जिसमें एक महिला की हुई मौत हो गई जबकि दूसरा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बताते हैं कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी सरोजा देवी (40) पत्नी अशोक कुमार घर में साफ—सफाई कर रहीं थी। घर में ही बैठा एक जहरीला सांप महिला को काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गए। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना में जमालपुर गांव में हुई। जहां पर खेत में धान की रोपाई करने जाते समय रास्ते में बैठा विषैला साँप किसान राजबहादुर (45) के पैर में काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहाँ उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर गया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534