#JaunpurLive : मछली मारने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से 7 गिरफ्तार

फायरिंग के मामले में 6 नामजद, अन्य अज्ञात के विरु द्ध मुकदमा दर्ज
#TeamJaunpurLive
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकिया गुरैनी में रविवार की शाम एक पोखरे में मछली मारने के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को क्षेत्र के चौकिया गुरैनी गांव में एक पोखरी से मछली मारने को लेकर गांव के सनाउल्लाह और सहोदर यादव पक्ष के बीच विवाद हो गया था। विवाद में मारपीट के बाद रविवार की शाम एक पक्ष द्वारा दहशत फैलाने के लिए देसी तमंचे से बाजार में  हवाई फायरिंग भी की गई थी। मामले में सोमवार को पुलिस ने सुनील कुमार यादव की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरु द्ध धारा 352, 504, 506 तथा दूसरे पक्ष सनाउल्लाह की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरु द्ध धारा 379, 511, 352, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए एक पक्ष से सुनील यादव, शिवम यादव, उमाकांत यादव, बिरजेश यादव निवासी चौकिया गुरैनी व दूसरे पक्ष से जमील अहमद, वसीम अहमद, सनाउल्लाह निवासी चौकिया गुरैनी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534