#JaunpurLive : जुएं में पत्नी को हार गया पति, दोस्तों ने दो—दो बार किया सामूहिक दुष्कर्म


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। जब पत्नी को जुएं में हारने की खबर आती है तो लोगों को तनिक भी यह सोचने में देर नहीं लगती कि ऐसा महाभारत काल में हुआ था जब युधिष्ठिर ने पांचाली को जुएं में दांव पर लगाया था इसके बाद क्या होता है यह सबको पता है। कुछ ऐसा ही मामला जफराबाद थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है। शराबी पति ने जुएं में जब सबकुछ हार गया तो अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। इस शर्मनाक, कायराना हरकत के बाद दोस्तों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद जब पीड़ित न्याय के लिए थाने गयी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर जफराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कॉपी कोर्ट में दाखिल की गई।

बताते चलें कि जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में दरख्वास्त दिया कि उसकी शादी शाहगंज में हुई थी। पति शराबी जुआरी है। ससुराल में रहने के दौरान उसके मित्र अरुण व रिश्तेदार अनिल अक्सर घर पर आते थे। फिर सभी मिलकर शराब पीते और जुआ खेलते थे। एक दिन रुपये खत्म होने पर पति ने उसे ही दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद जीते हुए अरुण व अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह आक्रोश में अपने मायके चली गई। 9 दिसंबर 2018 को पति ने वहां आकर क्षमा मांगते हुए कहा कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। क्षमा मांगने पर वादिनी उसके साथ गाड़ी में बैठ कर ससुराल के लिए रवाना हुई। बीच में पति ने गाड़ी रोककर अरुण व अनिल को बैठा लिया। उसके बाद दोनों ने फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप हैं कि थाना व एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। तब जफराबाद में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534