#JaunpurLive : रात से गायब था अधेड़, कुएं में मिला शव


#TeamJaunpurLive
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में रविवार की आधी रात से गायब अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार की दोपहर उसके घर के सामने स्थित कूएं से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद भी शव बाहर नहीं निकाल पाये। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम आने के बाद शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों का कहना हैं कि वह शराब का आदती था। अधिक नशे की वजह से कुएं में कूद गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी अशोक गुप्ता (55) रविवार की रात लगभग 10 बजे नशे में लड़खड़ाता घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक वह काफी देर तक घर पर उधम करता रहा। रात लगभग 11 बजे उसे ठंडे पानी से खूब नहलाया गया। उसके बाद वह अपने बिस्तर पर सो गया। उसे शांत देख परिजन भी सो गये। सुबह लोगों ने देखा तो अशोक अपने बिस्तर से गायब था। पहले तो सबने सोचा कि शौच को गये होंगे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गयी।

गांव के अलावा अगल—बगल के गांवों में भी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। अंत में लोग घर के सामने कुआं पर पहुंच गये जहां उगे घास फूस में उसका चप्पल पड़ा मिला। लोग कुएं में झांक कर देखें तो गहरा अधिक होने और कूड़ा कचरा की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मौके पर जुटे ग्रामीण लगभग 40 फिट गहरे कुएं में कटिया फेंक कचरा निकालना शुरू किया तो पानी में उसका शव दिखा। चारों पाये में रस्सी बांध एक खाट कूएं में डाल शव निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रणजीत उपाध्याय ने फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कुएं में पानी भरकर शव को बाहर निकाला।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534