#JaunpurLive : भाजपा महिला मोर्चा शाहगंज इकाई ने लगाया सदस्यता शिविर


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। शाहगंज नगर के जायसवाल गोपाल मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शाहगंज इकाई ने सदस्यता अभियान का शिविर लगाया। इस दौरान उपस्थित पार्टीजनों ने पार्टी हाईकमान के मोबाइल नम्बर मिस काल करके सदस्यता क्रमांक का रजिस्ट्रेशन किया गया। 
इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल ने कहा कि आज सब स्वेच्छा से भाजपा में नये सदस्य आ रहे हैं। पार्टी अपने सभी नये सदस्यों का स्वागत करती है। इसी क्रम में सदस्यता अभियान के प्रमुख सुनील अग्रहरि ने समस्त नये सदस्यों का का स्वागत करते हुये उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, संगीता जायसवाल, प्रीति जायसवाल, अंजू जायसवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534