#TeamJaunpurLive
आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर घर में अकेली किशोरी को देख कामांध पड़ोसी युवक उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी को सीएससी लाकर उसका उपचार करा गया। पीड़िता के पिता के द्वारा थाने मे दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
गांव निवासी किशोरी की माँ अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी। उसका पिता भी खेत में काम करने चला गया। किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक कन्हैया लाल भीतर घुस गया। आरोप हैं कि उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। किसी प्रकार से उसका हाथ मुंह से हटाकर किशोरी चीखते चिल्लाते घर से बाहर की तरफ भागी। आस पास के लोगों को उधर आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया।

Tags
Jaunpur