पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गयी है मोदी सरकार : भगवती प्रसाद चौधरी


जौनपुर। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गयी है और धीरे-धीरे यह सरकार देश की सभी सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों को सौंपती जा रही है। इस भारत बर्बादी की तरफ जा रहा है। देश की केंद्र सरकार की निरंकुश शासन से बचाने के लिए आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय जोगियापुर पर आयोजित बैठक के दौरान कही।





कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को समाप्त कर तानाशाही स्थापित करना चाह रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि बाबा साहब अंबेडकर एवं महात्मा गांधी के सपनों के भारत को इस निरकुंश सरकार से बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहे एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिल्ली रैली को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश करें।





इस मौके पर राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, राकेश सिंह डब्बू, आजम जैदी, विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय, प्रदीप कुमार यादव, राजन तिवारी, राजकुमार, राणा प्रताप सिंह रिंकू, राजेश गौतम, शिव मिश्रा, सौरभ शुक्ला, सतीश कुमार यादव, विनय तिवारी, ज्ञानेश सिंह, मुफ्ती हाशिम, संजय, बाबू कुमार गुप्ता, रियल यादव, अनिल सोनकर, सब्बल अंसारी, रमाशंकर गौतम, संदीप कुमार सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह सप्पू, महेंद्र बेनवंशी, अशरफ अली, विशाल यादव मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534