जौनपुर सिटी : देश में लोकतंत्र खत्म करने में जुटी है भाजपा : सिराज मेंहदी


जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी का मानना है कि केंद्र की भाजपा सरकार आज लोकतंत्र का गला घोटने में लगी हुई है। इसके कई उदाहरण आज देश में साफ तौर पर दिखायी दे रहे हैं। ये बातें आज मीडिया से रूबरू होने के बाद श्री मेहंदी ने कहा है। कांग्रेस नेता श्री मेहंदी ने कहा कि जो भाजपा का विरोध करता है वह राष्ट्रद्रोही बता दिया जाता है जिसने भाजपा का दिया वह राष्ट्र भक्त हो जाता है चाहे वह कितना बड़ा भ्रष्टाचारी क्यों न हो, उदाहरण दिया हैदराबाद में चन्द्र बाबू नायडू के तीन सांसद जो करोड़ों रु पये के घोटालेबाज है भाजपा से मिलते ही अच्छे हो गये है।





उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचाया हैं तो इसका दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए। आज देश का विकास रूक गया है। जनता विकास और नौकरी चाहती हैं दोनों नहीं मिल रहा है। सरकार इस मुद्दे पर बहस से परहेज करती है। विकास के मुद्दों से भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों पर चर्चा शुरू करा देती है। श्री मेंहदी ने कहा कि सरकार पूर्वा ग्रह से प्रेरित हो कर विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को वापस लेने का काम कर रही है। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक शहादत दिया है कांग्रेस नेतृत्व की सुरक्षा हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? इसका जबाब सरकार के पास नहीं है।





उन्होंने कहा कि आगामी दो फरवरी को जौनपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक बड़ी बैठक करने का निर्णय लिया है जो पूर्वांचल स्तरीय होगा इसमें कांग्रेस के संविधान और कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा किया जायेगा ताकि 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उप्र के अन्दर कांग्रेस की सरकार बनाया जा सके।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534