शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे पूर्व सीएए व एनआसी को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले युवक को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
खुटहन थाना क्षेत्र के धेरवली लक्षण गांव निवासी रामचंद्र पुत्र मनराज ने फेसबुक पर एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी किया था। जिसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी रही। शनिवार की सुबह उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक हमराही दुर्गेश कुमार के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक अपने हमराही के साथ आरोपित युवक को नगर के खुटहन पड़ाव से गिरफ्तार किया। जिस पर आवश्यक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया।