धनंजय सिंह की वजह से पूर्वांचल में चर्चा का विषय बना मल्हनी का चुनाव | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा सीट पूर्वांचल में सिर्फ इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यहां से पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनावी मैदान में है और यह भी सही है की उन्हीं की वजह से किसी भी पार्टी की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने इस सीट को अपने—अपने कब्जे में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा ने तो एक—एक कर सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया, अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का भी आगमन होने जा रहा है। 
धनंजय सिंह की वजह से पूर्वांचल में चर्चा का विषय बना मल्हनी का चुनाव | #NayaSaberaNetwork

इन सबके इतर अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी और अपने समर्थकों के साथ धनंजय सिंह मल्हनी में जाकर अपने लिए समर्थन मांग रहे है। 

भाजपा के अलावा सपा के भी छोटे से लेकर बड़े नेता भी इस सीट पर पुन: कब्जा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। एक दिन में एक से अधिक नेताओं की सभाएं, जनसम्पर्क का कार्यक्रम लग रहा है। सपा कार्यकर्ता भी अपनी इस सीट को आसानी से नहीं छोड़ना चाहते।

रही बात बसपा और कांग्रेस की तो इन दोनों पार्टियों के बड़े नेता भी फिजा बनाने के लिए अपनी—अपनी ताकत लगा चुके है। यह चुनाव प्रतिष्ठापरक हो गया है।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/34BZAsa
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534