जौनपुर में लगातार बढ़ रहा अपराध, बदमाशों ने युवक को मारी गोली | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव में सड़क पर टहल रहे युवक को बाइकर्स बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गये। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गयी है बावजूद इसके अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है।

जौनपुर में लगातार बढ़ रहा अपराध, बदमाशों ने युवक को मारी गोली | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि उक्त गांव निवासी रूपेश प्रजापति 18 वर्ष पुत्र आलोक प्रजापति सड़क पर शाम को लगभग सात बजे मोबाइल से बात करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान बाइकर्स बदमाश पहुंचे और उसे लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। घटना में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पुलिस को देते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई से घर आया था।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/37jwfVc
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534