मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा, चंद घंटे बाद थम गयी सांसें | #NayaSaberaNetwork

अनिल श्रीवास्तव
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय गौरा गांव में बीमारी से ग्रसित मां की मौत का ऐसा सदमा लगा कि चंद घंटे बाद ही बेटे की भी सांस थम गई। परिजन बीमारी से मौत बता रहे हैं। मामला संदिग्ध मानकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा, चंद घंटे बाद थम गयी सांसें | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि सराय गौरा गांव निवासी रामराज की पत्नी चंदा देवी(48) कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें हार्ट (दिल) की समस्या थी। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की देर शाम चंदा की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। घर पर मौजूद छोटा पुत्र अभिषेक (20) मां की मौत का यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देवदीपावली की शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3m2GmlV
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534