ग्रामीणों ने दो महिला चेन स्नेचर को किया पुलिस के हवाले | #NayaSaberaNetwork

रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महिमापुर गाँव में ग्रामीणों ने दो महिला चेन स्नेचरों को रविवार के दिन में दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

बताते हैं कि रीना पत्नी संतोष वर्मा निवासी भौरा थाना केराकत किसी कार्य से आयी थी और आटो रिक्शा द्वारा जलालपुर से केराकत जा रही थी। आटो रिक्शा रेलवे क्रासिंग पर पहुँचते ही दो महिलाओं ने रीना के गले से चेन तोड़कर आटो से कूदकर भागने लगी। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ी गयी दोनों महिलाओं का नाम संगीता पत्नी ईश्वर ग्राम लक्ष्मीपुर तथा सुमन पुत्री जनदे निवासी सवसरपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर है। महिला कान्स्टेबल के जामा तलाशी के दौरान उक्त महिलाओं के पास से चेन बरामद हो गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/39rnQQO
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534