- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलने की मांग
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण करने के संदर्भ में पत्र लिखा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के कई जिलों का नाम बदलकर नया नामकरण कर अभूतपूर्ण काम किया है, इससे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद गौरवान्वित हुआ है।
इस प्रकार का अप्रतिम और ऐतिहासिक निर्णय आप जैसे महान व्यक्ति के बूते की ही बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विनम्र प्रार्थना की है कि व्यापक जन-भावना को देखते हुए लखनऊ का लक्ष्मणपुरी, अलीगढ़ का अशफाकउल्ला नगर, जौनपुर का यमदग्निपुरम्, आजमगढ़ का आर्यनगढ़ और मिर्जापुर का विंध्यवासिनी नगर या विन्ध्य धाम करने की कृपा करें। जन-मानस और इतिहास आप का सदैव आभारी रहेगा। भाजपा नेता राज बहादुर सिंह ने भी पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की इस जायज मांग का समर्थन किया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3kHQtuH
Tags
recent