शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डिहियां गांव में श्रीमद्भागवत कथा एवं महायज्ञ के पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। गांव के पुराने कूप से 51 महिलाओं ने कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया। कथा स्थल पर यात्रा का समापन किया गया।
प्रमुख यज्ञाचार्य पं. परमानंद तिवारी ने कलश यात्रा का वैदिक एवं धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि कलश में समस्त तीर्थों का पुण्य संचित होता है। कलश एवं नारी दोनों शक्ति का साक्षात स्वरूप होते है। दोनों के एक साथ होने से इसका धार्मिक फल कई गुना बढ़ जाता है। इस मौके पर रामजी मिश्रा, वेदाचार्य हरिचरन शांडिल्य, राकेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, शरद मिश्रा, नीरज मिश्रा, राजधारी मिश्र, दिनेश मिश्र, भानुप्रकाश, सूरज मिश्र आदि लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। आयोजक मुख्य यजमान अवकाश प्राप्त पूर्व कमिश्नर लालजी मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/2VBCAEp
Tags
recent