अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता पुरस्कार से नवाजे गये साहित्यकार अंकुर | #NayaSaberaNetwork

अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता पुरस्कार से नवाजे गये साहित्यकार अंकुर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
चन्दवक, जौनपुर। वर्तमान में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत डोभी ब्लाक के मूल निवासी युवा साहित्यकार अंकुर सिंह को उनके द्वारा किए गए साहित्यिक और सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस पर सच की दस्तक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर साहित्यकार श्री सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान पाना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। हमेशा कोशिश रहेगी कि अपने कलम से समाज में एकजुटता लाते हुए लोगों के बीच नैतिक एवं वैचारिक जागरूकता को जगाना है। अंकुर की मां सत्यभामा देवी से पुत्र की उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर बताया कि पुत्र द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को देखे उन्हें गर्व होता है। इस सम्मान के लिए बस्ती जिले के हरैया विधायक अजय सिंह की पत्नी डा. सुनीता सिंह, साहित्यिक क्षेत्र के महेंद्र सिंह चंदौली, युवा साहित्यकार जमील, साहित्यकार रंगनाथ दुबे, मिथलेश सिंह आजमगढ़, सुधीर श्रीवास्तव, अनीता शर्मा, आभा सिंह सहित तमाम लोगों ने साहित्यकार अंकुर सिंह को बधाई दिया।


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WySm3e
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534