- किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसियों को किया गया गिरफ्तार, नजरबंद
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घरों से उठाकर के थानों पर बैठा लिया गया है। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति ने यह साबित करने की कोशिश की है कि हम सत्ता के नशा में ब्रितानिया हुकूमत से ज्यादा कठोर कार्रवाई करेंगे। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कही।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह को घर पर नज़रबंद कर दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला को आवास से गिरफ्तार कर सिकरारा थाना लाया गया। मछलीशहर में महमूद अन्सारी, मंगला गुरु सहित 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। तेजी बाजार में राजेश विश्वकर्मा, खुटहन में संतोष मिश्रा, राकेश मिश्रा, लाल प्रताप सिंह, विजय प्रजापति, विजय यादव, इंद्रमणि दुबे, बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला तिवारी को उनके घर पर नजरबंद किया गया। जिलाध्यक्ष के आवास पर 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम से सिटी मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया।
ज़िलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि क्या हिंदुस्तान में लोकतंत्र है? प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के मद में विरोध की हर आवाज को दबा देना चाहती है। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने का फैसला किया था लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा विरोध की आवाज़ को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह से ही जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पर कार्यवाही की।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/37Mqyh4
Tags
recent