प्रबुद्ध समाज के जिलाध्यक्ष ने किया किसान बिल का विरोध | #NayaSaberaNetwork

प्रबुद्ध समाज के जिलाध्यक्ष ने किया किसान बिल का विरोध | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने कहा कि हम समाजवादी किसानों के साथ हैं। यह आंदोलन मात्र सरकार के विरोध के लिए नहीं है। हम तो कहते हैं कि किसानों की हालत सुधरे। उनके जीवन स्तर में सुधार आये जिसके आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि के नाम पर 6000 दिया तो हमने विरोध नहीं किया। (भले ही किसानों के डीजल और उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गयी।) हम सभी किसान परिवार से आते हैं। हमारी आय का मुख्य स्रोत कृषि ही है। हमें इन किसान विरोधी विधेयकों की परेशानी की समझ आसानी से आ रही है। सरकार की क्या जिद है, पता नहीं, क्योंकि किसानों पर यह काला कानून थोपने पर लगी है। इस विरोध प्रदर्शन, हंगामे आदि से हम इस मदान्ध सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे किसानों का कहीं अहित न हो जाय।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/2WhtpZW
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534