शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। संगठन ही दल की रीढ़ होता है, मजबूत संगठन के बिना पार्टी को चुनावों में सफलता मिलना असंभव होता है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को बडनपुर गांव में न्यायपंचायत स्तरीय संगठनात्मक मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कही।
कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश विषय परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश की सत्ता निरंकुश एवं अलोकतांत्रिक विचारधारा के लोगों के हाथों में फस गयी है। देश की जनता कुशासन का शिकार हो रही है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को बताते हुए अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन तैयार करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी आजम जैदी ने कहा कि एक बूथ तीस यूथ के फार्मूले पर हम सभी काम करें। गांव गाव जाकर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता से बतायें। कांग्रेस ही इस देश की रीढ़ है। बैठक में भागमलपुर न्याय पंचायत से विनय मिश्रा, मरहट से महेन्द्र गौतम तथा टिकरीखुर्द न्यायपंचायत से श्रीनाथ यादव को कांग्रेस पार्टी का न्यायपंचायत अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता परवेज अहमद रामधारी पाल, बबलू कुरैशी, योगेन्द्र दूबे, तौकीर खान दिल्लू, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश राजभर, हृदय नारायण उपाध्याय, जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/37Zc3Xp
Tags
recent