1992 तक शिक्षकों को मिलने वाली उपलब्धियों में शर्मा जी का अहम योगदान : रमेश सिंह | #NayaSaberaNetwork

992 तक शिक्षकों को मिलने वाली उपलब्धियों में शर्मा जी का अहम योगदान : रमेश सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शिक्षक संघ ने ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर जताया गहरा दुख
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछले आधी शताब्दी से शिक्षक राजनीति के शिखर पर रहे ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन ग्रामोदय इन्टर कालेज गौराबादशाहपुर में किया गया। जिसमें जनपद के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।
शोकसभा को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 1992 तक हम शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली, उसमें शर्मा जी का भी योगदान रहा। शर्मा जी पिछले 08 बार से लगातार विधान परिषद् में शिक्षकों की आवाज बनकर छाए रहे लेकिन इस चुनाव में सरकार और सत्ताधारी पार्टी ने छल-छद्म द्वारा इन्हें हरा कर शिक्षक राजनीति और संघर्षों को कमजोर करने का काम किया है जिसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने स्व. शर्मा जी को माध्यमिक शिक्षा अधिनियमों/ नियमों और विधायी विधियों का मर्मज्ञ बताते हुए शिक्षक संघर्षों के महान योद्धा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे माध्यमिक शिक्षा और शिक्षकों की अपूरणीय क्षति बताया।
मंडल मंत्री और प्रधानाचार्य डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने शर्मा जी के निधन को एक युग का अंत बताते हुए अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा कि शर्मा जी के निधन से शिक्षक राजनीति में आयी रिक्तता को किसी भी प्रकार से भरा नहीं जा सकेगा। संचालन जिला मंत्री तेरस यादव द्वारा किया गया।

*Ad : युवा समाजसेवी व जनपद के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष2021,मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की आप सभी को कोटिशः बधाई व अशेष शुभकामनाएं*
Ad



*Ad : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ik1dQB
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534