सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण | #NayaSaberaNetwork

सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण दिया गया है जबकि 10 लोगों को पद्मभूषण और 102 लोगों को पद्मश्री का पुरस्कार दिया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, देवीलाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
पद्मभूषण पुरस्कारों की बात करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत इस से सम्मानित किया जाएगा। जबकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) को भी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iPSuGa
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534