नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मनपा शिक्षण विभाग द्वारा आयोजित विभागीय हस्तकला स्पर्धा में जोगेश्वरी गुंफा रोड मनपा हिंदी शाला क्रमांक 2 की छात्रा डाली सतीश चंद्र पाल ने समूची मुंबई में द्वितीय क्रमांक हासिल कर मनपा शिक्षण विभाग का गौरव बढ़ाया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाला के प्रभारी मुख्याध्यापक अशोक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, शाला के शिक्षक नंदकुमार राम, राजेश यादव, इंदू पाल, सारिका पाल ने छात्रा डाली पाल को ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मनपा के शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, शिक्षण अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी तौहीद शेख, विभाग निरीक्षिका रेशमा जेधिया आदि ने विजेता छात्रा डाली सतीश चंद्र पाल को शुभकामनाएं दी हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2YhL84F
Tags
recent