नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई:घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड यूनिवर्सल मजेस्टिक में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में यादव संघ मुंबई के पूर्व अध्यक्ष ,आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भांडुप मुंबई के पूर्व नगरसेवक स्व.श्यामनारायन यादव के पुत्र सपा नेता एड.सुभाष यादव जो कि अपने पिता की ही तरह समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ जिले और मुंबई में मजबूती देने का काम कर रहे हैं उन्होंने भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक लम्मुआ ,सुलतानपुर के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय का भव्य सत्कार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ,सपा दादरा नगर हवेली प्रदेश अध्यक्ष विरल शाह उपस्थित रहे।समारोह के मुख्य आकर्षण एहसान कुरेशी,परी सिंघानिया,अरूणा गिरि रही साथ ही भांडुप के समाजसेवी राजेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3hYQcny
Tags
recent