नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सम्पन्न हो गया। चुनाव में राजमणि यादव अध्यक्ष, मुकेश शुक्ला महामंत्री चुने गए। कुल 136 मतदाताओं में से 135 अधिवक्ताओं ने मतधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर राजमणि यादव को 85 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी रामनवल सिंह को 48 वोट मिले। 2 वोट निरस्त कर दिया गया जबकि महामंत्री पद पर मुकेश शुक्ला, राज नारायण राम और राजवंत कुमार चुनाव लड़ रहे थे। इसमें मुकेश को 68 वोट, राज नारायण को 63 वोट और राजवंत को 4 वोट मिला। इसके आलावा कोषाध्यक्ष पद पर अशोक राम और मीडिया प्रभारी पद पर अनिल गांगुली चुने गए। अशोक को 79 मत और इनके प्रतिद्वंन्दी रवीनाथ मिश्रा को 55 वोट मिले जबकि 1 वोट अवैध रहा जबकि मीडिया प्रभारी पद पर अनिल गांगुली को 80 और आनंद श्रीवास्तव को 54 वोट मिला। इसके आलावा अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जिस पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। सभी 6 सदस्यों सतीश सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, शम्भू दयाल, अशोक यादव और जीतेन्द्र यादव ने मिलकर चुनाव कराया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2KrTUcX
Tags
recent