भोजवाल सभा ने रंग बहादुर को उपाध्यक्ष व राजकुमार को बनाया संगठन मंत्री | #NayaSaberaNetwork

भोजवाल सभा ने रंग बहादुर को उपाध्यक्ष व राजकुमार को बनाया संगठन मंत्री | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा को भव्य बनाना प्राथमिकता हैः विमल
मछलीशहर, जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य भोजवाल सभा (भुर्जी) उत्थान समिति ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के चयन हेतु स्थानीय तहसील में स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक किया जहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हुये। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष हेतु रंग बहादुर भोजवाल एवं संगठन मंत्री पद हेतु राजकुमार भोजवाल का चयन किया गया। इस पर उपस्थित स्वजातीय लोगों ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विमल भोजवाल ने कहा कि समिति को और विस्तार रूप देने के उद्देश्य से जनपद के सभी तहसीलों से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के चयन हेतु अभियान चलाया गया है। मछलीशहर से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत सभी तहसीलों में बैठक करके स्थानीय लोगों को जिला कमेटी में स्थान दिया जायेगा। श्री भोजवाल ने कहा कि समिति को और ऊंचाई पर पहुंचाना ही हम सबकी प्राथमिकता है। शिवलाल भोजवाल द्वारा उनके आवास पर हुये कार्यक्रम में अभिलाष भोजवाल, अनिल भोजवाल, विजय भोजवाल, अजय भोजवाल, संकठा भोजवाल, रमेश भोजवाल, संतोष भोजवाल, चिंगारी भोजवाल, प्रेमचंद भोजवाल, सरोज भोजवाल, राजेन्द्र भोजवाल, दिलीप भोजवाल, कमलेश भोजवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक व चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता कमलाशंकर भोजवाल एवं संचालन उदयराज भोजवाल ने किया। अन्त में जिला सचिव वेद प्रकाश भोजवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3syccdN
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534