पत्रकार रमेश यादव को पितृशोक, गोजए परिवार हुआ शोकाकुल | #NayaSaberaNetwork

पत्रकार रमेश यादव को पितृशोक, गोजए परिवार हुआ शोकाकुल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रमेश चन्द्र यादव के पिता सोमारू यादव का निधन हो गया। लगभग 76 वर्षीय श्री यादव के निधन की जानकारी होने पर परिजनों, ग्रामवासियों सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते ही जफराबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार गांव से सटे गोमती नदी के तट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र दिनेश यादव ने दिया। इधर जानकारी होने पर गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने शोक जताते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में संस्थापक रामजी जायसवाल, महासचिव संजय अस्थाना, प्रमोद जायसवाल, अजीत सोनी, डा. ब्रजेश यदुवंशी, राजेश श्रीवास्तव, विनोद यादव, अखिलेश यादव, इन्द्रजीत सिंह मौर्य, रूद्र प्रताप सिंह, संजय शुक्ला, चन्द्र प्रकाश तिवारी, शिक्षक विवेक उपाध्याय, महेन्द्र प्रताप चौधरी, महेन्द्र प्रजापति, शुभांशू जायसवाल, दीपक जायसवाल, आदर्श प्रजापति, किशन रावत, उमेश गुप्ता, भोला विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, मनोज उपाध्याय सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार, छायाकार आदि उपस्थित रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3qxa5VW
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534