नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: भायंदर पूर्व के जेसलपार्क में स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर तिवारी के घर पर आज दूसरी बार मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं विचारक दिनेश उपाध्याय, नगरसेवक मुन्ना सिंह ,पूर्व नगरसेवक यशवंत कांगणे,प्रोफेसर सरस पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा की पदाधिकारी ममता सिंह, पत्रकार महेंद्र पांडे, युवा भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, लोक गायक जिलाजीत मिश्रा, ओमप्रकाश पांडे ,राजेश दुबे ,हरिहरन पालीवाल ,मनीष शुक्ला ,निशा सिंह , आर के शुक्ला, पियूष शाह, शशि यादव ,पार्थ तिवारी विष्णुजीत तिवारी, रूपा शर्मा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने परंपरागत तरीके से बनाई गई विविध मिठाइयों एवं दही चुरा का आनंद उठाया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/39Bj01O
Tags
recent