नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: मीरा भायंदर की प्रमुख सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भायंदर पूर्व के आइडियल पार्क परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ,नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे तथा वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर तिवारी उपस्थित रहे। संस्था की कार्यकारिणी सदस्यों में चेयरमैन अमरनाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष जय दयाल शुक्ला ,जिला प्रवक्ता साहबदीन पांडे, महासचिव अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, कार्याध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी, राम अशीष मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा तथा डॉ प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों में एड.राजकुमार मिश्रा, समाजसेवी वेंकटेश दुबे, समाजसेवी बैजनाथ मिश्रा ,शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे, शारदा प्रसाद पांडे , प्रोफेसर सुरेश पांडे , डॉ रामकृपाल तिवारी, सतीश तिवारी, जनार्दन उपाध्याय का समावेश रहा।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2YmguY1
Tags
recent