नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई कांग्रेस के सचिव तथा समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने दक्षिण मुंबई स्थित राजीव गांधी भवन में मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप तथा कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ इंदु प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे। भाई जगताप से मिलने के बाद डॉ किशोर सिंह ने कहा कि भाई जगताप के मुंबई अध्यक्ष बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। समाज का हर वर्ग भाई जगताप के अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत कर रहा है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3blEemw
Tags
recent