Adsense

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 73 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदकः कुलपति | #NayaSaberaNetwork

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 73 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदकः कुलपति | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को, प्रो. पंजाब सिंह होंगे मुख्य अतिथि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डा. निर्मला एस. मौर्य ने विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि 16 फरवरी 2021 को विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, जाने माने कृषि वैज्ञानिक प्रो. पंजाब सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कुलाधिपति इस अवसर पर 73 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इसमें स्नातक के 15 विद्यार्थियों जिसमें 7 छात्र एवं 8 छात्राएं हैं। इसी तरह परास्नातक में 58 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा जिसमें 20 छात्र और 38 छात्राएं शामिल हैं। विभिन्न संकायों के 67 शोधार्थियों को भी दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौर में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन तथा सुरक्षा के साथ ऑफलाइन पठन-पाठन संचालित करने की पूरी कोशिश की गई है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत किया है। इसी के साथ विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों की परीक्षाएं निर्धारित समय से कराई  जाएंगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिये भाषाओं का उत्कृष्टता केंद्र बनाया गया है। प्रदेश में स्थापित हो रहे छह भाषा केंद्रों के संचालन एवं निगरानी का भी दायित्व पूर्वांचल विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। इसके साथ ही परिसर के जनसंचार विभाग में अनुवाद उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र लेखकों की कृतियों का अन्य भाषा में अनुवाद को बढ़ावा देगा।
कुलपति प्रोफेसर डा. निर्मला एस. मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अंक पत्रों को डिजिटलाइज किया गया है। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन अवार्ड वेरिफिकेशन पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिससे अब पीयू के किसी भी विद्यार्थी के अंकपत्र का वेरिफिकेशन आनलाइन किया जा सकता है। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा लाकडाउन के दौरान पठन-पाठन की निरंतरता के लिए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की पाठ्य सामग्री निःशुल्क आनलाइन उपलब्ध कराई गई। शोधगंगा पोर्टल पर विश्वविद्यालय का प्रदेश में दूसरा और देश में सातवां स्थान है। लाकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा गांव में कोविड-19 से जागरूकता के लिये निरंतर कार्य किया गया जो कि सराहनीय है। रोवर्स-रेंजरिंग के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय लगातार तीन वर्षों से बना हुआ है। विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के उज्जवल भविष्य तथा रोजगार को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 को केंद्रित कर पाठ्यक्रम संचालित करने की ओर अपना कदम बढ़ा रहा है। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डा. राज कुमार, सह मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pkj8bB

Post a Comment

0 Comments