नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कांजूर मार्ग (पश्चिम )स्थित बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पवई डॉकयार्ड शाला समूह में रॉबिन हूड आर्मी के सहयोग द्वारा कोरोना महामारी के काल में भी पर्यावरण स्नेह संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर इमारत प्रमुख देवरे, हिंदी माध्यमिक मुख्याध्यापक अमरबहादुर पाल, मराठी माध्यमिक मुख्याध्यापक उद्धव कांबळे, कलेक्टर कॉलोनी हिंदी माध्यमिक शाला मुख्याध्यापक संजय रामस्वरूप पाल, बारादेवी हिंदी माध्यमिक शाला मुख्याध्यापक राजधर भगवानप्रसाद पाण्डेय, सहा. शिक्षक रामराव पाटील, नीरज सिंह, अर्जुन सलवदे , हेमराज पाटील, पूनम लोहोकरे, ज्योती जाधव,कविता सिंह, मनीषा यादव, रीता सिंह सलाम बाम्बे फाउंडेशन की प्रतिनिधि आशा कांबळे मॅडम और रॉबिन हूड आर्मी के सदस्य उपस्थित थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3oAaQvV
Tags
recent