रामकथा के मंच से हुआ शुक्लाखेडा उन्नाव में विराट कवि सम्मेलन | #NayaSaberaNetwork0

रामकथा के मंच से हुआ शुक्लाखेडा उन्नाव में विराट कवि सम्मेलन | #NayaSaberaNetwork0


नया सबेरा नेटवर्क
उन्नाव। साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक  संस्था हृदयागंन के तत्वावधान व संस्थापक विधुजी के आयोजन, संयोजन में एक सप्ताह से चल रहे रामकथा के मंच से रविवार  21 फरवरी 2021 को आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन,जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 22 कवियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ इंटर कालेज रूझिययी के प्रधानाचार्य और जाने माने कवि रामेश्वरप्रसाद द्विवेदी "प्रलयंकर" ने की।कार्यक्रम का  शुभारम्भ व सम्मान समारोह का संचालन मुंबई के प्रतिष्ठित कवि,संचालक उमेश चन्द्र मिश्र "प्रभाकर" (मुंबई) ने की, तत्पश्चात राम किशोर तिवारी "किशोर" ने भी की।
22 कवियों ने काव्यपाठ किया,जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती व्याख्या मिश्रा (लखनऊ),  श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी "मंजू "(देहरादून) ,डा0 प्रमिला पाण्डेय (कानपुर); श्रीमती शीतल बाजपेयी तथा डा0 कमलेश शुक्ला "कीर्ती " व मुंबई से डा0 अरूण प्रकाश मिश्र" अनुरागी", शारदा प्रसाद दुबे "शरदचंद्र"
लखनऊ से प्रख्यात मिश्रा और  विभिन्न क्षेत्रों से आये दुष्यन्त सिंहनादी ,जमुना प्रसाद पाण्डेय अबोध ,भोला पागल,नीरज पाण्डेय ,डा0 अजीत राठौर "लुल्ल कानपुरी " समीर शुक्ला, शिव किशोर खंजन गीतकार, प्रमोद पंकज, राजेश वर्मा राजेश  आदि कवि,कवियत्रियों ने ब्रह्म मुहूर्त तक कविताओं की बरसात कर खूब तालियाँ बटोरी।लगभग 500-600 की जनता में मानों ठंड का नामो-निशान न था।
कवि सम्मलेन के दौरान ही विनय शर्मा "दीप" एवं यतीन्द्रनाथ मिश्रा को पत्रकार शिरोमणि "गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान- 2021" से नवाजा गया। उमेश चन्द्र मिश्र प्रभाकर मुंबई को उत्कृष्ट कविमंच संचालक सम्मान-2021;  श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी "मंजू" को सरस्वती सम्मान-2021; श्रीमती तनुजा चौहान नवीं मुंबई को नारी चेतना सम्मान 2021 तथा अरूण प्रकाश मिश्र अनुरागी तथा  शारदा प्रसाद दुबे  शरदचन्द्र  को हदयागन रत्न सम्मान-2021 तथा हदयांगन संस्था द्वारा आयोजित काव्य प्रतिभागिता में पुरस्कृत सभी रचनाकारों को सम्मान किया गया। हृदयांगन गीत माला के विमोचन के साथ साथ अरूण प्रकाश मिश्र  अनुरागी की चार किताबें तथा श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी "मंजू""की पुस्तक अंतर्मन का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। कवि सम्मलेन में सभी श्रोताओं तथा कवि कवियत्रियो को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मुंबई के अध्यक्ष  विधुजी (गीतकार मुंबई) ने बताया कि शुक्लाखेडा उन्नाव हमारा पैतृक निवास है। जहाँ नवनिर्मित भवन शारदा सदन प्रांगण में दिनांक 21 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक संगीतमय भव्य राम कथा चल रही है।जिसमे कई गणमान्यो के अतिरिक्त विभिन् राजनैतिक दलों के लोग भी शामिल हुए। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे कुशवाहा, हृदय नारायण दीक्षित (विधान सभा अध्यक्ष उ0प्र0) के प्रतिनिधि संजय  शुक्ला,वीरेश्वर मिश्रा, विनय कुमार ग्राम प्रधान, बासुदेव तथा चेयरमैन बीघापुर गोविन्द नारायण शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pOcc6T
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534