नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। कपसिया गांव में विवादित आबादी की जमीन में छप्पर रखने के प्रयास के विवाद में मंनबढ़ युवक ने अपने चचेरे भाई पर सुतली बम से हमला कर दिया। बम उसकी पीठ पर लगते ही तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे उसकी पीठ आंशिक रूप से झुलस गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने एक और सुतली बम बरामद किया। घायल ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है।
गांव निवासी सगे भाई राम अलख यादव, अखिलेश और साँवले यादव के बीच आबादी की जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसी जमीन को साँवले और अखिलेश अपना छप्पर रख कब्जा जमाने लगे। जिसका राम अलख बिरोध कर रहे थे। जिसको लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। मौके पर साँवले के पुत्र कमलेश उर्फ पप्पू यादव तथा राम अलख के पुत्र मनोज यादव भी पहुंच गए। विवाद के बीच ही मनोज अपने चचेरे भाई कमलेश की पीठ को निशाना कर सुतली बम फेंक दिया। पहला बम न फूटने पर दूसरा भी फेंका। जो तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे कमलेश की शर्ट में सुराख हो गई। उसकी पीठ भी आंशिक रूप से झुलस गयी। इस संबंध में इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि यह हाथ से बनाया गया देशी बम है। इसकी क्षमता को लेकर जहाँ तक मेरी जानकारी है, यह जानलेवा नहीं था। फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2NL6bLb
Tags
recent