नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय पक्खनपुर में रामअवध यादव गन्ना पीजी कॉलेज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में सोमवार को शाहगंज जेसीआई शक्ति द्वारा बौद्धिक चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थाध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए छात्रों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने स्वयंसेवकों के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी तथा छात्रों द्वारा शिविर में किये गये श्रमदान की सराहना भी किया। इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष गीता, सचिव कुसुम, मेघना, वंदना, संगीता, एकता नीलम आदि उपस्थित रहीं।
|
Ad
|
|
|
Ad
|
|
Ad
|
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3tFT2mI
0 Comments