Adsense

शादी की सालगिरह पर अभिनेता विनोद यादव ने किया गरीबों की मदद | #NayaSaberaNetwork

शादी की सालगिरह पर अभिनेता विनोद यादव ने किया गरीबों की मदद | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई:  राइजिंग स्टार पुरस्कार से सम्मनित अभिनेता विनोद यादव समाज सेवा में भी आगे रहते है। गुंडा फिल्म से चर्चित हुए एक्टर बहुत जल्द एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज में विनोद एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे।इन दिनों वह अपने परिवार के साथ अलीबाग में छुट्टी मना रहे हैं। विनोद यहां अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी यहीं मना रहे हैं। अभिनेता ने श्री विक्रम विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री एवं कपड़े बांटे।
विनोद समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। विनोद की शादी की सालगिरह पर तमाम उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।विनोद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर अपने सभी चाहने वाले को दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी को उनकी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। ज्ञात हो कि विनोद यादव को सिंगापुर में यशी फिल्म्स द्वारा आयोजित 5वें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में राइजिंग स्टार का अवॉर्ड दिया गया है। इस पुरस्कार को विनोद ने फिल्म निर्माता अभय सिन्हा के हाथों प्राप्त किया है।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3qHm3g2

Post a Comment

0 Comments