बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

🚩सरस्वती स्तुति।🚩

नमन आपको शारदे माँ हमारा।
वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।

(1)कला और संगीत वरदायिनी माँ,
    शुभे आप विद्यादि की  दायिनी माँ।
    तुम्हीं लेखनी स्वर तुम्हीं माँ सहारा,
   वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।

(2)जला ज्ञान की ज्योति मेटो अँधेरा,
    मिटाओ सकल तम करो माँ सवेरा।
   करो वास मन में बनूँ शुभ्र तारा,
   वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।

(3)चलूँ शुभ डगर मैं हमें माँ दिखाओ,
     सही राह जो हो हमें माँ सुझाओ।
     तुम्हारी कृपा से मिले माँ किनारा,
    वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।

(4)ऋषी और मुनिजन सभी योगियों को,
       तुम्हीं तारती माँ सभी प्राणियों को।
      दिखा ज्ञान पथ माँ हमें क्यों विसारा,
     वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।

(5)करो शुद्ध वाणी वचन दोष को भी,
     सदा शांत मन हो हरो रोष को भी ।
      तुम्हीं सृष्टिरूपा तुम्ही ज्ञानधारा,
   वरद हस्त नित ही रहे माँ तुम्हारा।।
    
   तृषा द्विवेदी "मेघ"
 ग्राम सिधूर नेवाती खेड़ा, पोस्ट हैदराबाद ।
जिला उन्नाव,उत्तर प्रदेश

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3tWdzUm
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534