नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। सांताक्रुज (पूर्व) स्थित परम हाउस में 21 फ़रवरी 2021 को महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' क़ी जयंती के अवसर पर युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान, मुंबई द्वारा सम्मान समारोह व काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इस वर्ष 'निराला सम्मान' से वरिष्ठ कवि/साहित्यकार ऋषिकुमार शर्मा (बरेली) को संस्थान के संस्थापक और कार्यक्रम के संयोजक/संचालक पं.दिनेशचंद्र मिश्र 'बैसवारी', कार्यक्रम के अध्यक्ष पं. बंसीधर शर्मा व साथ में वक्ता हौशिला अन्वेषी व कवि हरीश शर्मा 'यमदूत' द्वारा सम्मानित किया गया। अन्य कविता पाठ करने वाले कवियों शायरों में घायल कानपुरी, सतीश शुक्ल रकीब,मनु श्रीवास्तव,सुशील शुक्ला नाचीज़, सुधा देवी,विनय शर्मा दीप,कल्पेश यादव, एडवोकेट अनिल शर्मा, जाकिर रहबर,अल्का जैन शरर, सूर्यकांत शुक्ल,जवाहरलाल निर्झर, बी.एल कुंवारा, रामजी कनौजिया, शिवम बैसवारी, के डी शुक्ल, महेश जौनपुरी, तरुण तन्हा, नताशा गिरी व रेशमा शेख आदि थे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ulyMXU
Tags
recent