नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुआवा गांव में पुरनिर्माण संकट मोचन हनुमान मंदिर के शिखर पर गुरुवार को सात कोशीय कलश स्थापना की गई कलश पूजन कार्यक्रम प्रातः तीन ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ किया। कलश पूजन के उपरांत गांव निवासी रामलखन विश्वकर्मा ने मंदिर के गर्भ गृह का 11 चक्र परिक्रमा कर 21 फुट ऊंचे शिखर पर कलश की स्थापना की तथा शिखर पूजन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि, यह मंदिर पूरे गांव के लिए आस्था का केंद्र है। लगभग 20 वर्ष पूर्व संत राही बाबा 'पंचकोशी महाराज' द्वारा इस मंदिर का भूमि पूजन किया था।
गांव के हनुमान मंदिर को भव्य को रूप देने के लिए इसका पुननिर्माण किया गया ताकि यहां के लोगो को पूजा पाठ करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके। समिति के अध्यक्ष चन्द्रकेश शुक्ला ने बताया कि, ग्रामीणों तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से लंबे समय बाद मंदिर में टाइल्स-मार्बल, बाउंड्री वाल व एक 13 गुणा 26 फुट के आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर पर 21 फुट ऊंचा शिखर बनाया गया जिस पर आज पूरे विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। उन्होंने मंदिर निर्माण में सयोगकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से केदारनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उदयभान सिंह, सत्यनारायण सिंह, सियाराम उपाध्याय, रामउजागिर शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला, सुधाकर शुक्ला, घनश्याम मौर्या, प्रेम मौर्या, राजन मौर्या, प्रधान कर्मानंद यादव, प्रधान त्रिभुवन मौर्या सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Mo3LS6
Tags
recent