नया सबेरा नेटवर्क
महंगाई,लूट,हत्या, बलत्कार जोरों पर सरकार मौन
सुजानगंज, जौनपुर। मछली शहर तहसील क्षेत्र के सुजानगंज बेलमार में भीमआर्मी का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भीमआर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह रहे विनय रतन सिंह के मंच पर आते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर फूल माला पहनाए। विनय रतन सिंह ने कहा आज पूरा देश महँगाई से मारा जा रहा है और देश में रोजाना लूट, हत्या, बलत्कार की घटनाएँ बढ़ती जा रही है। आज देश की बेटी व्यापारी किसान कोई भी सुरक्षित नहीं है साथ में प्रदेश महासचिव डा0 पी के सागर ने कहां सरकार किसानों पर जबरन किसान संबोधन बिल लाना चाहती है जो किसानों के हित में नही है। आज देश के किसान सड़कों पर आन्दोल करने को मजबूर है साथ में वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा0 ए.के गौतम ने कहा देश महँगाई इस कदर है कि किसान डीजल के लिये महंगाई की मार खा रहा है पट्रोल के कीमत आसमान छू रहा है। गैस सिलेंडर दो गुना महंगा हो गया है। सरकार के जो वादे थे सब उल्टा ही हो रहा है। इस मौके पर भीमआर्मी के जिला अध्यक्ष एसपी मानव आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भानू प्रताप, समीम अंसारी, चंदन सिंघानिया ,जिला उपाध्यक्ष इं राहुल कुमार ,महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष भीमआर्मी कंचन राव,अच्छेलाल बौद्ध,रंजीत बलवानी,अजय राव, अखिलेश पाल,जय प्रकाश आदि लोग सा मिल रहे।
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3up9VT5
Tags
recent